Nagaur Godown Blast: नागौर से बहुत ही भयानक मामला सामने आया है। आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बारूद के गोदाम में गुरुवार सुबह 9.40 बजे ब्लास्ट हो गया है। वहीं हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट को मिक्स कर बारूद बनाया जाता है।

अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही नागौर कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम में और भी मजदूरों के होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आवाज आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

बारूद गोदाम में भीषण आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक का नाम अमीन है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की भी अब तक पहचान नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान गोदाम में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई है और एक गंभीर घायल भी रेस्क्यू के दौरान मिला है।