Mysterious Fire in Dausa: राजस्थान के दौसा जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां के एक घर में लगातार पिछले चार दिनों से आग लग रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कम मचा हुआ है। इस रहस्यमयी आग के पिछे का कारण ना तो परिजन समझ पा रहे है और ना ही प्रशासन। इस घटना से घर के परिजन और आस-पास के लोगों की नींद उड़ी हुई है।
बता दें कि यह घटना बांदीकुई इलाके के पंडितापुरा की है जहां 24 जनवरी से लगातार 27 जनवरी तक आग लग रही है। इस आग के लगने का कारण अभी तक कोई पता नहीं लगा पाया है। इस आग के चलते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। घर के मालिक मीठालाल शर्मा ने जानकारी दी कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है और उन्हें अभी तक समक्ष नहीं आ रहा है कि यह आग कैसे लगी।
पांच बार हो चुकी है आगजनी की घटना
चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पांच बार आगजनी की घटना इस घर में हो चुकी है। जिसके चलते घर में रखे सामान जैसे बैड़, किताबें, हैंगर पर टंगे कपड़े और दरवाजे सब जलकर राख हो गए। इस घटना के चलते पंडितपुरा के ग्रामीणों और परिजनों की रातों की नींद उड़ गई है। इसको लेकर कोई कह रहा है यह रहस्यम आग है तो कई इसके पिछे का कारण पता करने की कोशिश कर रहे है।
कोई कह रहा है साजिश तो कोई कह रहा है हादसा
पांच बार लगातार चार दिनों से हो रही आगजनी ने लोगों के मन में भय पैंदा कर दिया है। इसको लेकर विभिन्न प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई इसे साजिश बता रहा है तो कोई इसे हादसा मान रहा है। इस घटना के बाद अब ग्रामीणों के मन में डर सताने लगा है। परिजनों ने बताया कि अचानक घर में टंगे कपड़ों में आग लग गई जिसके बाद धिरे-धिरे आग बढ़ती चली गई और घर में रखें लाखों रूपए नष्ट हो गए। अब परिजन और प्रशासन इसके पीछे का कारण पता करने में जुटे हुए है।
ये भी पढ़ें:- क्या है राजस्थान के फिलोदी सट्टा बाजार का सच? कैसे होता है करोड़ों का कारोबार...दिल्ली चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        








