Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बड़ौद क्षेत्र के पास स्थित अजमेरीपुर गांव का एक युवक पिछले 7 दिनों से ईरान में लापता बताया जा रहा है। वहीं ईरान में पिछले कुछ दिनों से इजराइल के साथ चल रहे संघर्ष और बमबारी के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। इससे युवक के परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं नवीन नाम का युवक अजमेरीपुर गांव का रहने वाला है। वहीं ऐसे में नवीन के उमराव चौधरी की 5 साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। छोटा भाई जयपुर में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। वहीं नवीन पिछले 6 महीने पहले ईरान में एजेंट के माध्यम से मर्चेंट नेवी में गया था, जिसके लिए उन्होंने एजेंट को ढाई लाख रुपए भी दिए थे।

1 साल पहले वापस अपने देश नहीं लौट सकता था

नवीन के दोस्त गजानन चौधरी ने बताया ईरान में एक बार पहले भी ऐसे हालात बिगड़ गए थे। उस वक्त से ही नवीन वापस आने की सोच रहा था, लेकिन वह कुछ वजह से वापस नहीं लौट पा रहा है। जिस कंपनी में नवीन नौकरी कर रहा था उससे 1 साल का एग्रीमेंट था। ऐसे में वह 1 साल पहले वापस अपने देश नहीं लौट सकता था। नवीन को साल से पहले वापस लौटने पर सैलरी नहीं मिलने का डर था। इसके साथ ही नवीन के दोस्त ने बताया कि कुछ दिनों पहले से ही ईरान में कई बहुत कुछ बिगड़ गया था। इस वजह से वापस नहीं आ सका। वहीं 7 दिनों से अभी तक उससे कोई भीं संपर्क नहीं हो पाया है।

ईरान और इजरायल के बीच बमबारी चल रही

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन दिन से ईरान और इजरायल के बीच बमबारी चल रही है। वहीं नवीन को पता न चलने से उसके परिजनों का चिंता से बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन कोई भी संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में नवीन के दोस्त का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही नवीन ने परिवार को बताया था कि यहां के हालात ठीक नहीं है। वह वापस आना चाह रहा था, लेकिन सैलरी की वजह से वह वापस नहीं जा पा रहा था,  क्योंकि अभी तक उसे 1 महीने का वेतन भी नहीं मिला था। कंपनी से पूरी सैलरी एक साथ मिलनी थी। जिस वजह से वह यहां रुका हुआ था। फिलहाल परिवार प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है, ताकि युवक की जल्द जानकारी मिल सके और उसे सुरक्षित भारत लाया जा सके।