Power Cut: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली नहीं आएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
शिव सागर 1,2, आरके सिटी, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार, राधिका, कमला उद्यान एवं निकटवर्ती क्षेत्र

सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक
आरके पुरम सेक्टर ए दिशा डेल्फी स्कूल के पास, मेडिकल मार्केट, जैन गली, लाडपुरा मैन रोड, प्रताप चौक लाड़पुरा, देश की धरती कार्यालय, भंडारी स्टेशनर्स, गुमानपुरा के आसपास

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
धन-धन सतगुरू आश्रम व आसपास का क्षेत्र

दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक
आरकेपुरम, सारथी अस्पताल, रामलीला मैदान, सरस डेयरी, मधुश्री, काला बादल सामुदायिक भवन, आसपास का क्षेत्र 

शाम 6:15 से 7:15 बजे तक
रोड नं. 6, रोड नं. 7, बूंदी सिलिका, पोद्दार इंडस्ट्रीज एरिया, जूते की फैक्ट्री के आसपास, नालंदा स्कूल के पीछे पटेल टायर वाली गली

ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य समय के मुताबिक निपटा लें, ताकि लोगों को किसी भी तरही की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।