Power Cut Update:कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई नहीं होगी । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है, जिससे लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके।

इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तकः चंद्रेसल मेन रोड, पानी की टंकी काला तालाब, डिस्पेंसरी काला तालाब, कालाजी की टापरी, मुरलीजी की दुकान, पार्वतीपुरम, राम सरोवर कॉलोनी, भारत विहार, देवनारायण मंदिर के पास, अब्दुल कलाम आवास योजना, चंद्रसेल पुलिया, डिफेंस कॉलोनी, महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, विकास नगर, सुखदेव रेजीडेंसी, पार्वतीपुरम विस्तार व आसपास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Birth Certificate: बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों का नाम अब नहीं होगा दर्ज

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तकः चंद्रा ग्राम, सोगरिया व आसपास 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि शाम 4 बजे से 6 बजे तकः छोटा सोगरिया व आसपास का क्षेत्र की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।