Rajasthan Transport News: राजस्थान के कोटा शहर में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का स्वरूप बदलने वाला है। केंद्र सरकार की ई-बस योजना के तहत शहर में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के आने के बाद वर्तमान में चल रही सिटी बसें धीरे-धीरे हटाई जाएंगी। खास बात यह है कि ये सभी बसें अलग-अलग चरणों में कोटा पहुंचेंगी और इनमें अधिकतर छोटी बसें शामिल होंगी।
ड्राइवर बस प्रोवाइडिंग कंपनी के होंगे
आपको बता दें कि इन बसों को चलाने के लिए ड्राइवर बस प्रोवाइडिंग कंपनी के होंगे। वहीं बाकी स्टाफ संविदा फार्म के जारी लिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह बस एक साथ न आकर अलग-अलग फेस में आएगी, जिसमें ज्यादातर छोटी बसे हैं। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि ई बसों के लिए सुभाष नगर में बस स्टॉप और चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। जिसे अप्रैल तक पूरा होने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहर में कई जगह पर इंटरमीडिएट चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रकाश ने बताया कि अगर कोई बस निर्धारित से ज्यादा चल जाए या किसी वजह से चार्जिंग की समस्या हो तो उन बच्चों को रास्ते में चार्ज किया जा सकता है। यह चार्जिंग स्टेशन कंपनी की ओर से बताएं स्थान पर बनाए जाएंगे।
ई-बसों का संचालन भी केबीएसएल ही करेगी
वहीं आपको बता दें कि जिस तरह से सिटी बसों का संचालन कोटा बस सर्विस लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। उसी तरीके से ही शुरुआत में ई-बसों का संचालन भी केबीएसएल ही करेगी। बाद में बजट घोषणा के मुताबिक राज्य के सभी आठ शहरों में एक केंद्रित एजेंसी के जरिए से बसों के संचालन किया जाने की योजना है। वह इन बसों को शहर के 20 रूटों पर चलाया जाएगा। वर्तमान में कोटा में करीब 34 सिटी बसें हैं जिसमें अधिकतर का संचालन हो रहा है। इन बसों का परमिट साल 2028 तक का है।