KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन की पहली जीत और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की दूसरी हार मिली है। कल जब मुकाबला कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, यह मुकाबला कोलकाता के लिए आन बान और शान की लड़ाई थी, क्योंकि केकेआर इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 155 रन लगा पाए और केकेआर को जीत के लिए 156 का स्कोर दिया।
वरुण चक्रवर्ती ने की किफायती गेंदबाजी
केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार फार्म का नमूना पेश करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। वैभव और यशस्वी का बल्ला एक बार फिर जरूर चला, लेकिन टीम का स्कोर सिर्फ 155 रन ही रह सका। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो लगा था यह लक्ष्य काफी छोटा है। केकेआर के लिए इसे हासिल करना मुश्किल नहीं होगा, लेकिन शुरुआत में ही बैक टू बैक विकेट गिरने के कारण आसान दिखता हुआ लक्ष्य बेहद मुश्किल हो गया।
रिंकू ने खेली मैच फिनिशर पारी
हालांकि आखिरी में रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली और मैच फिनिशर का रोल अदा करते हुए विनिंग शॉट जड़ा और कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन की पहली जीत दिला दी। रिंकू सिंह ने कल के मुकाबले में 34 गेंद में 53 रनों की पारी खेली है। इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल भी बदल गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले भी तीसरे स्थान पर थी और अभी 6 मैचों में से चार जीत के साथ तीसरे पायदान पर है।
केकेआर के लिए उम्मीद बरकरार
जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जो कि पहले 10वें पायदान पर थी, वह एक जीत के साथ मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ते हुए 9वें स्थान पर आ चुकी है। जबकि अब 10 में स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है। अब देखने वाली बात होगी क्या इस जीत का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ का पैगाम लेकर आता है।