Rajasthan Crime News: पाली से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव को ब्यावर पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर फेक दिया। जिसके बाद शव पर न जाने कितनी गाड़ियां गुजरी, जिससे शव के टुकड़े पूरी तरीके से सड़क पर बिखर गए और वहीं पुलिस ने सभी टुकड़ों को इकट्ठा कर मोर्चरी में रखवाया है। आपको बता दें कि यह घटना पाली के सदर थाना क्षेत्र में रामासिया के पास की है। जहां किराना व्यापार प्रॉपर्टी का काम भी करता था। वहीं मृतक की गाड़ी सड़क किनारे सुरक्षित मिली है। परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
सदर थाना SHO कपूराराम मंडिया रोड स्थित बाबा रामदेव कॉलोनी के रहने वाले बाजाराम उम्र 48 साल घर पर किराना स्टोर चलते हैं। इसके साथी में प्रॉपर्टी का काम भी करते थे परिजनों ने शव की हालत देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पूर्व पार्षद प्रकाश चौहान ने बताया कि 23 मार्च की शाम को वजाराम किसी परिचित के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री के सिलसिले में बाहर गए थे। जाते-जाते वजराम ने घरवालों से यह भी कहा था कि उन्हें दुकान के लिए सामान भी लाना है। शाम 6:00 बजे रजिस्टार ऑफिस में उनकी लास्ट लोकेशन मिली है।
बॉडी के कई हिस्से अलग-अलग जगह पर पड़े मिले
मिली जानकारी के मुताबिक कई लोगों ने उनको वहां देखा भी था। वहीं परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि जब वजाराम रजिस्ट्रार ऑफिस में था, तो वह हाईवे पर कैसे पहुंचा। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि किसी रंजिश की वजह से वजाराम का मर्डर किया गया है और उनकी बॉडी को हाईवे पर फेंक दिया गया। वहीं सदर थाना एसएचओ कपूराराम ने बताया कि उनकी बाइक सड़क किनारे सुरक्षित मिली है। वहीं सड़क पर बॉडी के कई हिस्से अलग-अलग जगह पर पड़े थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Board: 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से ज्यादा पास प्रतिशत
शव की पहचान आधार कार्ड के जरिए से हुई
शव की पहचान आधार कार्ड के जरिए से हुई है। जिसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पाली के बांगड़ जिला हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। फिलहाल परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर दिया है। परीजन हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने और मुहावरे की मां मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।