Rajasthan Railway News: उत्तर-पश्चिम रेलवे के मदार-पालनपुर रेल खंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दौरान जोधपुर-साबरमती रूट की दो ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

जानें क्या होगा बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती) 10 अप्रैल को और गाड़ी संख्या 14822 (साबरमती-जोधपुर) 11 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं, श्रीगंगानगर-बांद्रा (14701) और बांद्रा-श्रीगंगानगर (14702) को वाया चित्तौड़गढ़-रतलाम चलाया जाएगा। इसके साथ  ही  हनुमानगढ़-दादर (14707), बांद्रा-भगत की कोठी (20943), बेंगलुरु-जोधपुर (20694), हड़पसर-जोधपुर (20496), साबरमती-जम्मूतवी (19223) और गांधीनगर-दौलतपुर चौक (19411) ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी बजाय होकर चलेंगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये ट्रेनें  पाटन, भीलड़ी, जालौर व समदड़ी स्टेशनों पर रुकेंगी। वहीं 10 अप्रैल को भगत की कोठी-बांद्रा (20944) मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत ,कोटा समेत कई स्टेशनों को जोड़ते हुए नई स्पेशल ट्रेन का संचालन

यात्रा करने से पहले जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें

ऐसे में यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ऐसे में यात्री भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।