Jodhpur News: जोधपुर के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली से संबंधित किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सब डिवीजन के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया है। पहले सब डिवीजन के लोगों को बिल जमा करने और नए कनेक्शन लेने के लिए या बिजली फाल्ट संबंधी काम के लिए मंडोर सब डिवीजन कार्यालय जाना पड़ता था। साथ ही काफी लंबा चक्कर भी लगाना पड़ता था। अब उन लोगों को राहत मिल गई है। क्योंकि डिस्कॉम ने मंडोर सब डिवीजन और चोखा सब डिवीजन को अलग कर दिया है। इसके अलग होने से करीब 25,500 उपभोक्ता और वित्तीय अधिकार भी दे दिए हैं।
आपको बता दें कि अब 35 किमी क्षेत्र में फैले इस डिवीजन के उपभोक्ता को बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे और साथ ही नए कनेक्शन ले सकेंगे। मंडोर सब डिवीजन में 11 हजार उपभोक्ता रहने की बात सामने आई है। इसके अलग होने से दईजर, मण्डलनाथ, नौ मील और बासनी गांव क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।
डिस्कॉम ने किया था विभाजन
दरअसल, डिस्कॉम ने करीब डेढ़ साल पहले मंडोर सब डिवीजन को विभाजित कर चौखा नया डिवीजन बनाया था। लेकिन इसके बनने के बाद भी बिजली बिल और नए कनेक्शन संबंधी काम के लिए अभी मंडोर कार्यालय से ही रहे थे। वहीं इससे रोहिला कलां, झंवर, पोपावास से लेकर बंबोर तक के उपभोक्ताओं को ओपीएच आना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब डिस्काम ने दोनों सब डिविजन के उपभोक्ताओं का बंटवारा कर दिया है। इसी के साथ संबंधित एईएन को वित्तीय अधिकार और बिलिंग व नए बिजली कनेक्शन जारी करने की भी जिम्मेदारी दे दी है।
जानें कौन-कौन है शामिल
चौखा डिवीजन में रोहिला कलां, मोकलावास, झंवर, बड़ली, पोपावास, केरु, बारु, बंबोर, चौखा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों और उनसे जुड़ी ढाणियों के अलावा चौखा की विभिन्न कंपनियां शामिल हैं। इस मामले में चौखा एईएन राजेंद्र कुमार ने बताया कि 23,500 लोगों को अब विभाग के काम के लिए मंडोर कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे, बिजली फाल्ट संबंधी काम भी समय पर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Hospital: SMS अस्पताल पर हर साल खर्च हो रहे 10 करोड़, अब 30 साल के मास्टर प्लान से बदलेगी तस्वीर