Jodhpur Fire: जोधपुर में एक मकान के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लगने इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं फ्लोर में अचानक आग लगते ही देखते ही देखते आग बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
शहर के न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास स्थित गुरुवार दोपहर 3:45 बजे यह हादसा हुआ। सहायक अग्निशमन अधिकारी मोहन लाल ने बताया- मोहम्मद इकबाल के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर शास्त्री नगर फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंची।
वहीं नागोरी गेट फायर स्टेशन से भी गाड़ी को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 4 दमकलों ने शाम 4:50 बजे आग पर काबू पा लिया। मकान की तीसरी मंजिल में रजाई, बिस्तर रखे हुए थे, जिसमें आग लगी गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।