Missing Case Jodhpur: जोधपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में अलग-अलग इलाकों से चार युवतियों के लापता होने के मामला सामने आया है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवती मेहंदी लगवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आई। वहीं दूसरी केस में परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस सभी लापता हुई युवतियों को तलाशने में लग गई है।
पहला मामला देवनगर थाना इलाके का है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहला मामला देवनगर थाना इलाके का है, जहां पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्री घर से सोमवार को मेहंदी लगवाने का बोलकर घर से बाहर गई थी। जिसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई है। वहीं पिता ने बताया कि इस बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन युवती का भी कोई पता नहीं चला। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक पेमाराम को जांच सौंपी है।
दूसरा मामला राजीव गांधी नगर थाने का है
दूसरा मामले की बात करें तो राजीव गांधी नगर थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी रविवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। लड़की के पिता ने एक युवक पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
तीसरा मामला प्रताप नगर सदर थाने का है
वहीं तीसरे मामल की बात करें को यह मामला प्रताप नगर सदर थाने का है। जहां थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 18 साल की बेटी नानी के घर जाने की बोलकर घर से बाहर निकली थी जो वापस नहीं लौटी। जिसके बाद रिश्तेदारों और आस पास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवाराम को सौंप दी है।
चौथा मामला विवेक विहार थाना इलाके का है
चौथा मामला विवेक विहार थाना इलाके का है। थाने इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 26 वर्षीय पुत्री सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसके बारे में पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड दौलाराम को सौंप दी है।