Indian Railway Update: जोधपुर मंडल में रेल यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण अपडेट हैं। भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर आधुनिक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के काम के कारण 20 से 22 मई तक इस रूट की 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं 3 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट का ठहराव चार महीने तक के लिए बदल दिया गया है।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। नया सिस्टम लागू होने के बाद एक ही ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। वर्तमान में इस सेक्शन में मैनुअल प्रणाली से संचालन किया जा रहा है।
जानें कौन सी ट्रेने होंगी रद्द
ट्रेन संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस): 20 और 21 मई को जोधपुर से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14822 (साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस): 21 और 22 मई को साबरमती से संचालित नहीं होगी।
ट्रेन संख्या 74839 (भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू): 21 मई को पूरी तरह रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 74840 (बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू): 22 मई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14896 (बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू): 21 मई को बाड़मेर से रवाना होकर केवल लूनी स्टेशन तक संचालित होगी। लूनी से भगत की कोठी के बीच यह रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14893 (भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू): 21 मई को भगत की कोठी के बजाय लूनी स्टेशन से बाड़मेर के लिए रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस): 20 मई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर जैसलमेर पहुंचेगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन संख्या 20495/20496 जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अगले चार महीने तक साबरमती स्टेशन पर ही रहेगा। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं तकनीकी कार्यों के कारण यह बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट 20 मई से 20 अगस्त तक जोधपुर से रवाना होने पर अहमदाबाद नहीं जाएगी, बल्कि सुबह 5:20 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट भी 20 मई से 20 अगस्त तक हड़पसर से रवाना होने पर अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे प्रस्थान करेगी।