Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे करीब 120 भारतीय श्रद्धालु और दो संत आखिरकार सुरक्षित अपने देश लौट आए हैं। उनकी सकुशल वापसी की खबर मिलते ही परिवारों और अनुयायियों ने राहत की सांस ली। ये सभी श्रद्धालु जोधपुर के सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा से जुड़े थे और फरवरी के आख़िरी सप्ताह में सत्संग व धार्मिक कथा कार्यक्रम के लिए दुबई गए थे।
युद्ध जैसे हालात से अटकी वापसी
कथा जैसे ही समाप्त हुई मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया और युद्ध की स्थिति आ गई। एक दूसरे के देशों पर मिसाइल दागा जाने लगा। हवाई हमले के कारण कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। अदर समाप्त होने के बाद जब श्रद्धालु दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें वापस होटल भेज दिया गया।
संतों ने भजन-कीर्तन से बढ़ाया हौसला
इस कठिन समय में संत अमृत राम महाराज और मनोहर दास महाराज ने श्रद्धालुओं का मनोबल बनाए रखा। उन्होंने भजन कीर्तन के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को हिम्मत दी।वही वीडियो कॉल के जरिए जोधपुर के संत रामप्रसाद महाराज श्रद्धालुओं को हिम्मत दी। परिवारों ने सोशल मीडिया और सरकार से मदद की अपील की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
दुबई से कोच्चि होते हुए लौटे भारत
हालात समान होने पर सभी श्रद्धालु भारत वापस आयें। दुबई से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिए आगे की यात्रा की गई। श्रद्धालुओं के सुरक्षित वापस लौटने से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़े...Baran News: राजस्थान के बारां में नहीं निकलेगी गणगौर की शोभायात्रा, 128 साल की टूटी परंपरा