JJM Scam: जेजेएम घोटाले के मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को आज फिर से कोर्ट में पेश किया गया है। जिसमें एसीबी ने उन्हें 960 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के लिए गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एसीबी की 5 दिन की रिमांड की मांग की थी जिसमें कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दिया था। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए जाने का हवाला देकर इसका विरोध भी किया था। लेकिन इस दौरान एसीबी ने करीब 125 सवाल किए थे, उसके बाद रिटायर्ड आईएस सुबोध अग्रवाल से पूछा भी गया।

सुबोध ने लिया सुधांश पंत का नाम

आपको बता दें कि कोर्ट के बाहर मीडिया के सवालों पर सुबोध अग्रवाल ने कहां कि मैंने पूछताछ में पूरा सहयोग किया है, जो भी सवाल मुझसे पूछे गए, मैंने सब बता दिया। फाइनेंस कमेटी के 37 प्रकरणों में से 4 मेरे हैं, लेकिन जो भी 33 बचे हैं वे सुधांश पंत के समय के हैं। जिसमें से 600 करोड़ का मामला है। उन्होंने कहा कि मैने एसीबी से बार-बार कहा कि जिसमें पैसा नहीं दिया गया है उसी का नाम ले रहे हो, साथ ही उसकी जांच भी कर रहे हो, अरे जिसमें पैसा देकर गबन हुआ, उसकी जांच ही नहीं कर रहे हो।

एसीबी ने मांगी 3 दिन रिमांड

आपको बता दें कि आज एसीबी ने कोर्ट से 3 दिन की फिर से रिमांड मांगी। इस पर विरोध करते हुए सुबोध अग्रवाल के वकील ने कहा कि उन्हें रिमांड प्रार्थना पत्र की कॉपी नहीं दी गई, जो कानूनन आरोपी के वकील को दी जानी चाहिए, ताकि बचाव किया जा सके। उस पर एसीबी के वकील ने जवाब में दिया कि यह एक केस डायरी का हिस्सा है, इसलिए नहीं दे सकते हैं। यानी कोर्ट ने एसीबी को अपनी बात का समर्थन करने के लिए आदेश या कानूनी प्रावधान पेश करने के लिए 15 मिनट का समय भी दिया है।

यह भी पढ़ें- Power Cut: अजमेर के कई इलाकों में 5 घंटे तक रहेगा पावर शटडाउन, टाटा पावर का मेंटेनेंस शेड्यूल जारी