Bus Accident: उदयपुर जिले के सलूंबर क्षेत्र के झल्लारा के पास रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई। बस सलूंबर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर करीब सुबह 6 बजे जा रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया है। ड्राइवर की सतर्कता से सभी यात्रियों को बाहर कर दिया गया था। ऐसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

बस बनी आग का गोला 

मिली जानकारी के मुताबिक बस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। तभी बस में आग लग गई। बस ड्राइवर ने पीछे लगे शीशे में धुंआ और आग की लपटें देखीं। जिसके बाद ड्राइवर जोर-जोर से चिल्लाया और सभी यात्रियों को जगा दिया। जिसके बाद ड्राइवर की चेतावनी के मिलने के तुरंत बाद यभी यात्रियों को बस से बाहर निकल गए और सुरक्षित दूरी पर चले गए। वहीं देखते ही देखते में बस आग का गोला बन गई। घटना की सूचना मिलने के बाद झल्लारा थानाधिकारियों जय किशन फुलवरिया पुलिस चौकी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सलूंबर से दमकल बुलाया गया।

बस पूरी तरीके से जलकर खाक

वहीं फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आंग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच में लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ऐसे में इस हादसे के बाद रास्ते में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।