Jaipur Development Authority: जेडीए ने मंगलवार को पृथ्वीराज नगर दक्षिण में 100 फीट चौड़ी सेक्टर रोड की सीमा में आ रहे 34 अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। शहर के ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए एक महीने में जेडीए की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले जगतपुरा नंदपुरी रोड पर बड़ी कार्रवाई की थी। मंगलवार को भारत माता सर्किल से न्यू सांगानेर वरुण पथ को सीधे कनेक्ट करने वाली 2 किमी लंबी सड़क से 34 मकान, दुकान, मैरिज गार्डन, वर्कशॉप हटाए गए। प्रवर्तन शाखा ने तीन दिन पहले इसके लिए नोटिस दिए थे। प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सेक्टर सड़क के लिए मौके पर 40 से 50 फीट ही चौड़ाई थी। दो धार्मिक स्थलों को जेडीए ने खुद के स्तर हटाने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी कनेक्टिंग सड़क मिल जाएगी

न्यू सांगानेर रोड से भारत माता सर्किल तक दो कनेक्टिंग सड़कें बनेंगी अभी न्यू सांगानेर रोड से भारत माता सर्किल तक आने-जाने के लिए केवल महारानी गार्डन सड़क है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब कृण पथ न्यू सांगानेर रोड के सामने से सेक्टर रोड बनने के बाद भारत माता सर्किल तक यह दूसरी कनेक्टिंग सड़क मिल जाएगी। 

सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी

सड़क की चौड़ाई और अलाइनमेंट परिवर्तन को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध भी किया है। तिरुपति विहार, श्याम वाटिका, अशोक विहार के बीच से प्रस्तावित इस सड़क की पहले 200 फीट चौड़ाई थी। ऐसे मेंजेडीए का कहना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शहर के यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।