rajasthanone Logo
Rajasthan Railway News: क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नया नाम ‘सुमेरपुर जवाई बांध कर दिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय पहचान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “ सुमेरपुर जवाई बांध” कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टेशन का कोड भी परिवर्तित किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा नाम संशोधन को स्वीकृति मिलने के बाद आधिकारिक परिपत्र जारी कर दिया गया है।

जेडब्लूबी के बजाय एसजेडब्लूबी कोड होगा यूज

आपको बताते चलें कि नाम के साथ ही स्टेशन कोड भी बदल गया है, अब जेडब्लूबी के बजाय एसजेडब्लूबी कोड का उपयोग होगा। रेलवे ने पीआरएस (पीआरएस) और यूटीएस (यूटीएस) सहित सभी डेटाबेस सिस्टम में इसे अपडेट करना शुरू कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अब सभी सरकारी पत्राचार और सूचनाओं में नए नाम का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway News: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 और 11 अप्रैल को जोधपुर-साबरमती ट्रेनें रहेंगी रद्द

स्थानीय पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

ऐसे में माना जा रहा है कि स्थानीय पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। यह फैसला यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा। इसके साथ ही यात्रियों का सलाह है कि वे टिकट बुकिंग के समय नए स्टेशन नाम का उपयोग करें। वहीं यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और स्टेशन विवरण की पुष्टि कर लें।

5379487