Jaipur Honey Trap Gang: सरकारी कर्मचारियों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश कर दिया गया है। जयपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस गैंग में कुल 4 महिलाएं शामिल थी, जो जानबूझकर पुलिस वाले को टारगेट करते थे। उन्हें हनी ट्रैप के जाल में फंसाते थे और बाद में न्यूड फोटो और वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करती थी।

'सरकारी कर्मचारियों का मिलता था डिटेल'

इस गैंग में तीन से चार महिलाएं शामिल थी। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने किया है। सोचने वाली बात है कि इस महिला ने एक थाना अधिकारी को भी अपने जंगल में फंसा लिया था। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को सरकारी कर्मचारियों की डिटेल्स इनका ही एक साथी उपलब्ध कराता था। पुलिस फिलहाल उसकी भी तलाश कर रही है।

महिला ने खुद पीड़ित पर किया केस दर्ज

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने इसको लेकर बताया कि नीतू सोनी निवासी श्रीगंगानगर को कनकपुरा फाटक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का एक साथी मुकेश ही था, जो कि इन सरकारी अधिकारियों की डिटेल बताता था। महिला पुलिस वालों के साथ अश्लील फोटो वीडियो तैयार करने ब्लैकमेल करने का काम करती थी। महिला की ओर से सांगानेर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इस महिला के खिलाफ भी बजाज नगर थाने में दो मामले दर्ज हुए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- Police Initiative For Tourist Safety: राजस्थान का पहला शहर बना उदयपुर, जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटो पर लगेंगे विशेष स्टिकर