New Traffic Rules: जयपुर में ट्रैफिक जाम के समाधान करने के लिए शहर के साथ नंबर चौराहे पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए शहर के 7 नंबर चौराहे पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने यहां लेफ्ट-फ्री ट्रैफिक प्लानिंग के तहत सर्विस लेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें- New Road Project: जयपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, द्रव्यवती पर बनेगा मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
सर्विस लेन के कट बंद
आपको बता दें कि 2 सर्विस लेन के कट बंद कर दिए गए हैं लेकिन साइन बोर्ड नहीं होने की वजह से ड्राइवर असमंजस में हैं। फिलहाल सिग्नल से ही टर्न ले रहे हैं। एयरपोर्ट रोड की तरफ स्थित दोनों सर्विस लेन के कट बंद कर दिए गए हैं।वहीं अब लेफ्ट टर्न लेने वाले गाड़ियों को सर्विस लेने से निकलना होगा। जाम में सिग्नल पर रुककर मुड़ने की बाध्यता को खत्म कर करने की योजना की गई है।
लोगों को जाम से मिलेगी राहत
ऐॉसे में प्रशासन का कहना है कि इस कदम से आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। वहीं लोगों से नियमों का पालन करने की अपील गई है। वहीं अगर यह व्यवस्था अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी तरह की ट्रैफिक प्लानिंग लागू की जाएगी।