rajasthanone Logo
Jaipur Traffic Police: जयपुर में ट्रैफिक पुलिस और गूगल के बीच एक कोलैबोरेशन हुआ है। अब वाहन चालकों को ओवर स्पीड होने पर रियल टाइम नोटिफिकेशन दिए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Jaipur Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस और गूगल के बीच एक बड़ा कोलैबोरेशन हुआ है। दरअसल जयपुर में अब वाहन चालकों को जल्द ही ओवर स्पीडिंग से बचने के लिए रियल टाइम अलर्ट मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है। आपको बता दें कि अब गूगल मैप्स रास्ते में गति सीमा प्रदर्शित करेगा और जब भी कोई वाहन निर्धारित गति से ज्यादा होगा तो मोबाइल स्क्रीन पर एक अलर्ट आएगा। ऐसी उम्मीद है कि यह सुविधा इस महीने से शुरू हो जाएगी।

ओवरस्पीडिंग एक बड़ी चिंता 

डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरदा के मुताबिक जयपुर शहर में अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। उन्होंने बताया कि ओवर स्पीडिंग के लिए रोज औसतन 865 चालान जारी किए जाते हैं। इनमें से 468 चलन 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले वाहनों के लिए हैं। कुछ वाहन चालक स्थानीय गति सीमा से अनजान होते हैं। इस वजह से इंटरसेप्टर और कैमरा के द्वारा स्वचालित चालान जारी किए जाते हैं। अब नए गूगल मैप्स अलर्ट की मदद से यह कंफ्यूजन दूर हो जाएगी।

वाहन चालकों के लिए वॉइस अलर्ट 

दृश्य सूचनाओं के साथ-साथ यह प्रणाली वॉइस अलर्ट भी प्रदान करती है। जैसे ही चालक गूगल मैप्स पर किसी रास्ते का अनुसरण करते हैं उन्हें स्क्रीन पर और ध्वनि द्वारा निर्धारित सीमा से ज्यादा गति होने पर सूचित किया जाएगा। इस प्रणाली की मदद से चालकों को सही गति बनाए रखने और जुर्माने के जोखिम को कम करने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। 

शहरी राजमार्गों पर भ्रम

आपको बता दें कि पुलिस आयुक्तालय ने शहर की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। जबकि एनएचएआई शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय की गई है। इस विसंगति की वजह से कई चालकों पर बेवजह ही जुर्माना लगाया जा रहा है। 

सुरक्षित सड़कों की तरफ एक कदम 

जयपुर ट्रेफिक पुलिस और गूगल मैप्स के इस कोलैबोरेशन के बाद सड़कों को सुरक्षित बनाना और अलग-अलग गति सीमाओं से होने वाली योजना को कम करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। रियल टाइम अलर्ट और वॉइस नोटिफिकेशन की वजह से अब वाहन चालक सूचित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bharatpur Street Light Crisis: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बयाना, स्ट्रीट लाइटें खराब और प्रशासन बेपरवाह

5379487