Jaipur Flight Update: राजधानी जयपुर से मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक-एक फ्लाइट बंद होने से यात्रियों के लिए विकल्प कम हो गए हैं। खास तौर पर देर रात जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इस समय स्लॉट में अब कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं रहेगी। आपकी स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 169/170 का संचालन बंद कर दिया गया है।
जयपुर-मुंबई रूट पर कम हुए फ्लाइट विकल्प
यह फ्लाइट मुंबई से रात 10:35 बजे जयपुर आती थी और रात 11:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होती थी। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार खराब आर्थिक हालातों के चलते स्पाइसजेट ने मुंबई सेक्टर की फ्लाइट बंद की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1280/1247 का संचालन भी 7 मई से बंद हो गया है। यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 9:30 बजे जयपुर आती थी और 10:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होती थी।
यह भी पढ़ें- Water Supply: फिल्टर प्लांट में रखरखाव कार्य के चलते जोधपुर में कल कई इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद
21 मई तक एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा बंद
हालांकि एयरलाइन प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा अस्थायी रूप से बंद हुई है और 21 मई से फिर शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दो प्रमुख उड़ानों के बंद होने से जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस ट्रैवलर्स और नियमित यात्रियों को अब सीमित फ्लाइट विकल्पों के बीच यात्रा करनी होगी।