Volleyball Training Course: जयपुर में पहली बार एफआईवीबी (FIVB) लेवल-1 इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोचेस कोर्स का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक पहल से राज्य में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष के पवन द्वारा किया गया।
पहली बार इस कोर्स का आयोजन हो रहा
आपको बता दें कि जयपुर में पहली बार इस कोर्स का आयोजन हो रहा है। वॉलीबाल फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामानंद चौधरी ने नीरज के भवन और FIVB द्वारा नामित इंस्ट्रक्टर जी ई.श्रीधरन का स्वागत किया। वहीं भारतीय प्रशिक्षकों के लिए ही अपनी तकनीक पर कौशल को निखारने का बहुत ही बेहतरीन मौका है। इस खास कोर्स पूरे भारत से 45 पुरुष और महिला प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं. जिन्हें आधुनिक वॉलीबॉल की बारकियों से आवगत किया जाएगा।
ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम
यह कोर्स भारतीय वॉलीबॉल के स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जहां अनुभवी पर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नई खोज तैयार होंगे। खेल प्रेमियों का मानना है कि इस पहल से राजस्थान में वॉलीबॉल को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।