Power Cut: जयपुर में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम समय के मुताबिक निपटा लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 
तारानगर (A से E), कांटा चौराहा, हरि नगर, बृजमंडल, भोमिया नगर, चोपड़ा आश्रम, कनकपुरा आलोक माथुर पार्क, श्यामपुरी, अवधपुरी, रिलायंस फ्रेश व आस-पास।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन, पारीक पथ, श्री राम पथ, ढेहर का बालाजी, 4-C लोहामंडी रोड, राजश्री विहार, माचेड़ा व आस-पास।

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक
भवानी नगर ख-ब्लॉक, केशव मार्ग, दादाबाड़ी मार्केट, विकास नगर, तिलक मार्ग, आपणी ढाणी रोड, शेखावटी नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, उन्नति विहार, लोहामंडी व आस पास।

सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक
राजेंद्र नगर, विनायक विहार, गोवर्धन धाम, पार्वती कॉलोनी, पूजा टाउन, हीरापुरा, राज विहार, भुवनेश्वर वाटिका, गंगासागर कॉलोनी, हरिओम नगर तलाई, पवन विहार, बालू विहार व आस-पास का क्षेत्र।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
लूणियावास, हरिओम नगर, हनुमान नगर, हनुमान बगीची, तेजा नगर, विष्णु विहार, हनुमंत वाटिका व आस-पास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

प्रतापनगर सेक्टर-26 (261 व 267), प्रेम मंदिर के सामने, होम्योपैथिक संस्थान, जगतपुरा सीबीआई फाटक फीडर के तहत तिरुपति नगर, बाढ़ करोल, हरी नगर, जैन कॉलोनी व आस-पास का क्षेत्र।

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक
जगतपुरा के पवन विहार, कुसुम विहार (बी-ब्लॉक), हरी नगर व आस-पास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
त्रिवेणी नगर शॉपिंग सेंटर, संस्कृत कॉलेज, तिलक स्कूल, मोहन नगर, जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, प्रेस क्लब, विवेकानंद मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग, टॉक रोड, रामबाग, गांधी नगर, निर्माण नगर, दुर्गापुरा व आस-पास का क्षेत्र।

यह भी पढ़ें- Traffic Police: जयपुर में ट्रैफिक चालान को लेकर सख्ती, अब अधिकारी किसी को नहीं दे सकेंगे यूजर आईडी

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
त्रिवेणी नगर एसबीआई, त्रिवेणी नगर चौराहा, रिद्धि सिद्धि चौराहा, हीरा बाग, डॉक्टर्स ववार्टर, कीर्ति नगर, शांति नगर, लक्ष्मी नगर, मंगल विहार व आस-पास के इलाके