Jaipur Pink Booth: महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता देने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आपको बता दें कि पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर पिंक बूथ शुरू किए गए हैं। ऐसे में अब मदद के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अब इन बूथों पर महिलाएं सीधे महिला पुलिसकर्मियों को अपनी परेशानी बता सकेंगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
सुबह 6 से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
यहां सुबह 6 से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। इसके लिए दो शिफ्ट निर्धारित की गई हैं, ताकि दिनभर महिलाओं को पुलिस सहायता मिल सके। महिलाएं यहां पहुंचकर अपनी शिकायत बता सकती हैं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं में मदद ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Nursing Officer: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को भी मिलेगी राहत
शहर के 4 प्रमुख स्थानों पर खुलेंगे पिंक बूथ
बता दें कि शनिवार को डीजीपी राजीव शर्मा ने जवाहर सर्किल से पहले पिंक बूथ का उद्घाटन किया था। वहीं, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि पहले चरण में चार स्थानों पर बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें जवाहर सर्किल, गौरव टावर, महारानी कॉलेज के पास अशोका टी-प्वाइंट और मानसरोवर का सिटी पार्क शामिल हैं। ऐसे में जयपुर पुलिस की इस पहल से महिलाओं को रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान सुरक्षा संबंधी मदद प्राप्त करने में आसानी होगी