Bus Robbery Case: शहर में चलती बस में 3 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 20 फरवरी की है, जब दिल्ली से जयपुर आ रही एक प्राइवेट बस में बासबनपुरा निवासी अब्बार मोहम्मद (47) अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। बस में उसके पास वाली सीट पर एक बदमाश ने पैसेंजर बनकर बैठकर चालाकी से बिस्किट में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश हो जाने के बाद कैश मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गया। वहीं जहरखुरानी के शिकार पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रास्ते में अबरार को बिस्कुट खाने के लिए दिया
विधायकपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि गलतागेट के बासबदनपुरा निवासी अबरार मोहम्मद उम्र 47 साल के साथ यह हादसा हुआ है। वह 20 फरवरी को बस में दिल्ली से जयपुर आने के लिए बैठे थे। वहीं बस में उनके पास वाली सीट पर एक बदमाश यात्री बनाकर बैठ गया। वहीं बस चलने की कुछ देर बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। वहीं उसने रास्ते में अबरार को बिस्कुट खाने के लिए दिया। मना करने के बाद भी उसने दबाव बनाया और खुद बिस्कुट खाते हुए उसे भी जबरदस्ती खिला दिया।
₹300000 कैश और मोबाइल फोन निकाला
बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिस वजह से अबरार को कुछ देर के बाद बेहोशी होने लगी। ऐसे में मौका देखकर बदमाश ने उसके पास रखे हुए ₹300000 कैश और मोबाइल फोन निकाल लिया। बेहोश हालात में पटक कर वह फोन और नगद लेकर भाग गया। जयपुर में परिवहन मार्ग पर रोडवेज ऑफिस पहुंचने पर बेहोश हालत में सीट पर पड़े अबरार को देखकर एसएमएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहीं जब युवक को होश आया तो उसने अपने परिजनों को जहरखुरानी लूट के बारे में बताया। इसके बाद विधायकपुरी थाने में पीड़ित के बेटे ने फिर दर्ज करवाई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।