Jaipur Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जयपुर के महेश नगर थाने क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद 8:00 बजे के बाद शराब बेचने को लेकर हुआ। सरकारी नियम कहता है कि 8:00 बजे के बाद अब शराब नहीं भेज सकेंगे, लेकिन फिर भी एक ठेके पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी, जिसके कारण वहां लोगों की प्रतिदिन भीड़ इकट्ठी हो जाती थी।
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
इसी को लेकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया तो कॉलोनी पक्ष और ठेके पक्ष में खूब विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई, इसके बाद कई बाईकों को जला दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तभी पुलिस के सामने भी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। इस पूरे मारपीट में एक लोग घायल भी हुए जिसे की एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया
चार अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।पुलिस के आते ही कॉलोनी वालों ने ठेके वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब बिकने का समय 8:00 बजे तक है, लेकिन बावजूद इसके वह अवैध तरीके से शराब बेचते हैं, जिससे कि एक कॉलोनी में गलत प्रभाव पड़ता है और इसी को लेकर जब वह इसका विरोध कर रहे थे, तभी ठेके वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है।