Jaipur Mega Project: राजस्थान की राजधानी जयपुर जल्द ही देश के सबसे बड़े और आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का गवाह बनने जा रही है। ‘राजस्थान मंडपम’ नाम से बनने वाले इस भव्य प्रोजेक्ट में करीब 7 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह सेंटर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में उभरेगा। आपको बता दें कि इसमें खास बात है यह है कि इन सभी को वैदिक नाम दिए गए हैं। इसके टेंडर अप्रैल महीने में होंगे वहीं इसके डिजाइन राजस्थान के फेमस आर्किटेक्ट डॉक्टर अनूप बरतरिया ने किया है। वहीं बाईपास स्थित द्रव्यवती नदी के पास 91 एकड़ जमीन पर ही बनकर तैयार होगा।
करीब 7 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी
इस कन्वेंशन सेंटर में साथ लगभग 7 लाख वर्ग फीट का देश का सबसे बड़ा एक्सपो केंद्र और 7 हजार सीटों वाला पद्य मंडपम आकर्षण होंगे। बताया जा रहा है कि इसमें दो गेट होंगे पूर्व और पश्चिम। वहीं इसके बाहर वाटर व्यू तैयार किया जाएगा। पिछले गेट पर धब्बे में द्रव्यवती के ऊपर 300 मीटर की कृत्रिम झील बनेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर मेरिट लिस्ट को किया रद्द, जानिए क्या है वजह
5,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
इस प्रोजेक्ट पर करीब 5,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार की योजना है कि इसे जल्द से जल्द पूरा कर राज्य को एक नई पहचान दी जाए। इस सेंटर में बड़े कॉन्फ्रेंस, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि ‘राजस्थान मंडपम’ बनने से पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही जयपुर को एक ग्लोबल इवेंट हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और महादेव स्वामी चेयरमैन एनबीसीसी मौजूद रहे।







