Gold-Silver: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत घटने के कारण गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार मैं सोना स्टैंडर्ड 3,000 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 3,200 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में 4,600 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 131.80 डॉलर घटकर 3,868.70 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 2.202 डॉलर की गिरावट से 49.800 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

आपको बता दें कि बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार को अब 8-9 दिसंबर की बैठक में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 0.25% की बढ़ोतरी की 88 से 91% संभावना दिख रही है। अमेरिकी 10 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड करीब 5% और दो वर्षीय यील्ड 4.76% तक पहुंच गई। वहीं, डॉलर इंडेक्स 102.85 के आसपास मजबूत बना हुआ है। अब बाजार की नजर शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी थोक महंगाई (पीपीआई) के आंकड़ों पर है। 

ऐसे में जयपुर के व्यवसायियों का कहना है कि कीमत में ताजा गिरावट के बाद आभूषण के साथ बुलियन की मांग भी निकली है। हालांकि, ग्राहकों को अभी सोना चांदी और सस्ता होने की उम्मीद है। अगर कीमत में गिरावट आती है, तो आभूषण कारोबार को बूस्ट मिलेगा। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 187.4 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,200, 22 कैरेट सोना जेवराती 13,060, 18 कैरेट जेवराती सोना 1,1080 और 14 कैरेट जेवराती सोना 8,800 रुपए प्रति ग्राम।