Jaipur Infrastructure News: जयपुर से अजमेर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए करीब 910 करोड़ रुपये की लागत से 5 फ्लाईओवर और सर्विस रोड बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जयपुर से अजमेर का सफर लगभग एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

910.90 करोड़ की स्वीकृति जारी

आपको बता दें कि जयपुर देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक जयपुर किशनगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तकरीबन 98.785 किलोमीटर लंबी हाईवे पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में इस मार्ग को तय करने में 2 घंटे का समय लग जाता है। वहीं प्रस्तावित विकास कार्य पूरा हो जाने के बाद यह दूरी लगभग 1 घंटे में तय की जा सकेगी। वहीं इस हाइवे से जुड़े विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा 910.90 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Crime News: कम सैलरी के तानों से तंग आकर पति बना हैवान, पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या

जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद

आपको बताते चलें कि परियोजना के तहत इस हाइवे पर पांच फ्लाईओवर बनेंगे और 151 किलोमीटर लंबी सेपरेट सर्विस रूट तैयार होगी। ऐसे में आप इस रोड के जरिए बगरू, सेज,महिला समेत आसपास के क्षेत्र को लोकल ट्रैफिक मुख्य हाइवे से अलग किया जाएगा।इस परियोजना का उद्देश्य हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारु बनाना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसके निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।