Jaipur Airport Winter Schedule: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से लागू होने वाला विंटर शेड्यूल इस बार बड़ा बदलाव लेकर आएगा। फिलहाल रोजाना औसतन करीब 47 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, जबकि नए शेड्यूल में डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या 60 से अधिक और कुल फ्लाइट्स 65 से अधिक पहुंचने की संभावना है। सबसे बड़ा फायदा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे व्यस्त रूटों पर मिलेगा, जबकि इंटरनेशनल कनेक्टिविटी में बैंकॉक की वापसी खास रहेगी। मुंबई रूट पर अभी रोजाना 8 फ्लाइट्स हैं, जो विंटर शेड्यूल में बढ़कर 13 हो सकती हैं। दिल्ली के लिए मौजूदा 6 फ्लाइट्स बढ़कर औसतन 9 होंगी।
नए शेड्यूल में ये बदलाव भी होंगे
एयरलाइंस ने डीजीसीए के स्तर से विंटर शेड्यूल में नई फ्लाइट शुरू करने के प्रस्ताव भेज दिए हैं, लेकिन अंतिम मंजूरी अक्टूबर मध्य तक मिलने की संभावना है। जयपुर से जोधपुर की फ्लाइट का शेड्यूल फाइनल हो चुका है। यह रोजाना संचालित होगी। जैसलमेर, वाराणसी, धर्मशाला और भोपाल जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट ऑपरेट हो सकती हैं। हालांकि इनका शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। विंटर शेड्यूल में जयपुर पर घरेलू फ्लाइट्स में स्पाइसजेट की फिर एंट्री होगी। मध्य रात्रि में जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित करेगी। जयपुर में 12 अक्टूबर से अकासा एयर नई एयरलाइन के रूप में आएगी, जो मुंबई और बेंगलुरु के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करेगी।
से सुबह जोधपुर के लिए फ्लाइट 6ई-7713 फाइनल है। है। यह जयपुर से 7:35 बजे जाएगी। इसी प्रकार 17 नवंबर से बैंकॉक के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होगी। फ्लाइट एफडी-131 जयपुर से रात 11:10 बजे जाएगी। यह सप्ताह में चार दिन रविवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी
मुंबई : अभी 8 फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में 13 फ्लाइट चलेंगी। इनमें 5 इंडिगो, 3 एयर इंडिया, 3 एयर इंडिया एक्सप्रेस, 1 स्पाइसजेट और 1 अकासा एयर की होगी।
दिल्ली: अभी 6 फ्लाइट, विंटर में औसतन 9 फ्लाइट चलेंगी। इनमें 5 इंडिगो, 2 एयर इंडिया और 1-1 एयर इंडिया एक्सप्रेस व एलायंस एयर की होगी।
बेंगलुरुः 7 फ्लाइट - 4 इंडिगो, 2 एयर इंडिया एक्सप्रेस, 1 अकासा एयर।
हैदराबाद : 4 फ्लाइट- सभी इंडिगो की।
कोलकाताः 4 फ्लाइट- सभी इंडिगो की।
चेन्नई इंडिगो की 1 फ्लाइट।