Jaipur Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकॉक की फ्लाइट फिर शुरू हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई के लिए भी अपनी उड़ानें एक से चढ़ाकर दो कर दी हैं। इसके बावजूद पिछले साल के मुकाबले इंटरनेशनल कनेक्टिविटी कमजोर है। वहीं पिछले विंटर शेड्यूल में जयपुर से - विदेशी शहरों के लिए 8 उड़ानें थीं, जबकि इस बार 5 शहरों के लिए ही सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। ऐसे में सबसे बड़ा झटका कुआलालंपुर रूट पर लगा है।
मलेशिया और सिंगापुर जाने वालों को झटका
आपको बता दें कि यह फ्लाइट 30 जनवरी से बंद है। इससे मलेशिया के साथ सिंगापुर एयर एशिया की कुआलालंपुर फ्लाइट 30 जनवरी तक संचालित थी। AK-19 रात 9:20 बजे जयपुर पहुंचती और AK-18 रात 10:20 बजे रवाना होती थी। इसके बंद होने से मलेशिया जाने वाले यात्रियों को दूसरे एयरपोर्ट से उड़ान लेनी पड़ रही है। कुआलालंपुर के रास्ते सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की कनेक्टिंग सुविधा भी खत्म हो गई है। हालांकि, बाकी शहरों से जाने के ऑप्शन हैं। वहीं, पूर्व में घोषित भूटान के पारो और वियतनाम के हनोई की वजह एयर फ्यूल की बढ़ती लागत बताई जा रही है। उड़ानें भी शुरू नहीं हो सकीं। इसकी और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों के कनेक्टिंग विकल्प भी घट गए हैं।
दुबई के लिए भी बढ़ी फ्लाइटें
मिली जानकारी के मुताबिक, एयर एशिया ने 17 नवंबर से जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट फिर शुरू की है। वहीं फ्लाइट FD-130 रात 10:10 बजे बैंकॉक से जयपुर पहुंचती है, जबकि FD-131 रात 11:15 बजे रवाना होती है। यह उड़ान रविवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त फ्लाइट IX-209 दोपहर 1 बजे जयपुर से दुबई रवाना होती है, जबकि IX-210 रात 9:10 बजे जयपुर पहुंचती है। अब दुबई-अबूधाबी के लिए रोज 2-2, जबकि मस्कट और शारजाह के लिए 1-1 फ्लाइट उपलब्ध है।