LPG Supply News: केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर सीमाएं तय की जा सकती हैं। नई व्यवस्था के अनुसार अब सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव होगी, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। वहीं बताया जा रहा है ईरान इजरायल के बीच युद्ध का प्रभाव रसोई गैस उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। केंद्र ने तेल कंपनियों को गाइडलाइन जारी की है।
गैस उपभोक्ताओं के हित में फैसला लिया गया
अब तेल कंपनियों ने कमर्शियल व इंडस्ट्रियल एलपीजी उपभोक्ता को पत्र भेजना शुरू कर दिया है। एक कंपनी ने कमर्शियल व इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को कहा है कि वैश्वीक्विक आपूर्ति श्रृंखला के प्रभावित होने से एलपीजी की लागत और स्टॉक पर असर पड़ रहा है। ऐसे में अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों का तलाश कर लें। तीनों कंपनियों की प्राथमिकता रसोई गैस उपभोक्ता हैं, जिन्हें सिलेंडर की कमी नहीं आनी दी जाए। बताया जा रहा है की रसोई गैस उपभोक्ताओं के हित में सरकार की ओर से ही फैसला लिया गया है।
नई गाइडलाइन लागू की गई
ऐसे में किसी भी घरेलू उपभोक्ता को सिलेंडर की कमी नहीं आएगी। ऐसे में गैस एजेंसियों का कहना है कि अभी तक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर नई गाइडलाइन लागू की जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के घरों में रसोई गैस की आपूर्ति नियमित बनी रहे।