Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने समदड़ी-लूनी रेलखंड के दूदिया स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को स्थगित करते हुए पूर्व में रद्द की गई पांच ट्रेनों के संचालन को बहाल कर दिया गया है। दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दूदिया यार्ड में एलसी-231 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक अपरिहार्य कारणों से नहीं लिया जाएगा। इसके चलते पूर्व में रद्द और रेगुलेट की गई रेल सेवाओं का संचालन शुक्रवार से पुनः सामान्य किया जा रहा है।

इन ट्रेनों का संचालन बहाल

ट्रेन संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस आज से शुरू हो गई है।

ट्रेन संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी डेमू, ट्रेन संख्या 74842, भीलड़ी-भगत की कोठी डेमू और ट्रेन संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का संचालन भी आज से बहाल किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 14894, पालनपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 30 मई को संचालित होगी।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जिसे पूर्व में रेगुलेट किया गया था, आज अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

इन ट्रेनों में बढ़ाए अलग-अलग श्रेणी के डिब्बे

रेलवे की ओर से गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

1. गाडी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 जून से 30 जून तक एवं दिल्ली सराय से 5 जून से 3 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 3 जून से 1 जुलाई तक एवं जोधपुर से 4 जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।