Bikaner Tour:  बीकानेर अपने शाही इतिहास और राजस्थानी परम्पराओं की वजह से पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। शाही विरासत और शांत वातावरण के साथ यह शहर उन लोगों को खास पसंद आएगा जो राजस्थान की परंपराओं और इतिहास को जानना चाहते हैं।

कहां घूमें 

आप अपनी यात्रा की शुरुआत जूनागढ़ किले से कर सकते हैं। यह किला अपनी गैलरी और जटिल वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसके बाद आप लालगढ़ पैलेस भी जा सकते हैं जो इस शाही विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। अगर आप प्रकृति को पसंद करते हैं तो आप शांत झील के नजारे ले सकते हैं और साथ ही आप गजनेर सैंक्चुअरी भी जा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि रोमांच प्रेमियों के लिए थार रेगिस्तान में ऊंट सफारी की भी व्यवस्था है। इसके बाद आप करणी माता के मंदिर भी जा सकते हैं। यह मंदिर अपने चांदी के दरवाजा और कल चौहान के लिए प्रसिद्ध है। 

कहां ठहरे 

हवाई अड्डे से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित नरेंद्र भवन एक लग्जरी हेरिटेज होटल है। क्या आपको मिनिमलिस्ट डिजाइन साथ ही शानदार बालकनी भी मिलेंगी। इस होटल की छत पर पूल, स्पा, जिम की बेहतरीन व्यवस्था है। साथ ही आपके यहां पर नाइट रूम में साहित्यिक थीम वाला डिनर मिलेगा। अगर आप थोड़ी और राजसी भव्यता चाहते हैं तो लक्ष्मी निवास पैलेस में ठहर सकते हैं। यह पैलेस 1904 में बनाया गया था। आपको बता दें इस पैलेस में किंग जॉर्ज IV भी ठहर चुके हैं। इस महल के विंटेज कमरे और खूबसूरत आंगन इसे एक अनूठा अनुभव देते हैं। साथ‌ ही इस पैलेस में वाई-फाई की व्यवस्था नहीं है ताकि आपको बाहरी दुनिया की चिंता करने की जरूरत ना पड़े। 

कहां खाएं 

अगर आप पारंपरिक शाही व्यंजन खाना चाहते हैं तो लक्ष्मी निवास पैलेस में जा सकते हैं। इसके अलावा आप गैलॉप्स रेस्तरां में बिरयानी का स्वाद भी चख सकते हैं। बाकी अगर आपको सिर्फ कॉफी वगैरा लेनी है तो आप गार्डन कैफे और ग्रीन हट कैफे जा सकते हैं। इसके अलावा रूट कैफे मैं आपको पुराने जमाने का चीनी खाना चखने को मिलेगा।

कहां खरीदारी करें 

अगर आप कढ़ाई वाली जूतियां, चमड़े के समान और लकड़ी के कुछ आकर्षक सामान खरीदना चाहते हैं तो स्टेशन रोड मार्केट जा सकते हैं। कपड़ों के लिए आपको लाभूजी का कटला या खजांची मार्केट जाना होगा। बड़ा बाजार चूड़ियों और कुंडल के लिए प्रसिद्ध है।

कैसे जाएं 

आप दिल्ली से हवाई जहाज का सफर ले सकते हैं। इसमें आपको 2 घंटे 28 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा ट्रेन से भी बीकानेर जा सकते हैं जिसमें आपको 7  घंटे 20 मिनट लगेंगे। बस फर्क इतना  है कि हवाई जहाज से आपका खर्चा 3,900 से 13000 के बीच में आ सकता है वही ट्रेन से यही सफर आपको ₹270 से ₹6000 तक के बीच में पड़ेगा। अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो आपको 12 घंटे 20 मिनट का सफर तय करना होगा और इसका खर्चा आपको 440 रुपए से ₹1100 तक के बीच में आएगा।

यह भी पढ़ें- Panchmel Dal: ऐसे बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, खाते ही लोग बोलेंगे 'वाह'