Jaipur Crime News: जयपुर के दूदू से बहुत दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या कर दी। कम सैलरी के ताने से गुस्से में आकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पति ने तलवार से पत्नी का गला काटा। मां की चीख सुनकर बेटे की नींद खुली, तो उसका दबा गला दबाकर हत्या कर दी है। वहीं घटना के बाद आरोपी 40 मिनट तक शवों के पास बैठा रहा, फिर वह बाहर निकाल कर गांव के लोगों को चीख कर बताता रहा कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया है। उसके बाद में घर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर मोखमपुरा थाने पैदल पहुंचा और वहां जाकर बताया कि उससे बड़ी भूल हो गई है। उसने अपनी बेटी और पत्नी को मार दिया है।
तलवार से पत्नी का गला काटा
यह घटना जयपुर के दूदू क्षेत्र के बिचून गांव की है। वहीं पूछताछ में आरोपी सुरजीत सिंह उम्र 40 साल ने बताया कि वे पत्तल दोने की फैक्ट्री में काम करता है और उसकी तनख्वाह ₹10000 है। पत्नी उसे अक्सर कम सैलरी के ताने मारती थी। वहीं बच्चों और परिवारों के सामने आर्थिक तंगी की वजह भी उसे मानती थी। बार-बार परिवार और बच्चों के सामने बेज्जती करती थी। वहीं 12 मार्च की सुबह 4:00 बजे बहस शुरू हो गई। पास में बेटी गहरी नींद में सो रही थी उसने चादर ओढ़ी हुई थी। सुरजीत झगड़े के बाद नीचे कमरे में गया और वहां रखी तलवार लेकर छट पर गया और उसने तलवार से पत्नी का गला काट दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही
जब पत्नी की आवाज से बेटी की नींद खुली। पिता के हाथ में तलवार और मां को खून से लथपथ देखतर वह डर के मारे चिल्लाने लगी। ऐसे में लोगों को पता ना चल जाए तो सुरजीत ने बच्ची पर भी तरस नहीं खाया और उसने गला दबा कर अपने ही 8 साल की बेटी को हमेशा के लिए सुला दिया। वारदात के बाद उसने तलवार को छत पर रख मटको के पीछे छुपा दी। फिलहाल पुलिस ने सुरजीत को डिटेन कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सुरजीत हत्याकांड के बाद काफी डरा हुआ है। उसने बताया कि हर दिन उसके पत्नी से कम सैलरी को लेकर लड़ाई होती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।