rajasthanone Logo
Homemade Icecream: आज हम इस लेख में होममेड आइसक्रीम बनाने की रेसिपी जानेंगे। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना बहुत आसान होता है।

Homemade Icecream: गर्मियों में आइसक्रीम हर किसी को खाना पसंद होता है। वहीं बच्चे आइसक्रीम बहुत ही शौक से खाते हैं। वहीं बाहर की आइसक्रीम सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में आप बच्चों को घर पर ही आइसक्रीम  बनाकर खिला सकते हैं। इस बीच आपकी मदद के लिए हम घर पर ही आइसक्रीम बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं घर पर आइसक्रीम बनाने का तरीका।
सामग्री
फुल क्रीम दूध - 2 कप 
फ्रेश क्रीम - 1 कप 
चीनी -1/2 कप 
वनीला एसेंस - 1 चम्मच 
स्लाइस - 2 ब्रेड 
काजू, बादाम 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को हल्का गुनगुना कर लें।
- इसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे हटाकर दूध में भिगो दें।
- फिर अब इसे मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब इसमें आप फ्रेश क्रीम, चीनी और वनीला एसेंस डालकर फिर से अच्छे से ब्लेंड करें।
- इसके बाद अब इस मिक्सचर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- तैयार मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रखें।
- 2–3 घंटे बाद इसे निकालकर एक बार फिर फेंटें।
- इसे आप 6–8 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। 
 

5379487