Gold Silver Rate Rajasthan: भारत में बजट वाले दिन से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन अब बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। राजस्थान में भी इस उछाल का असर देखने को मिल रहा है। यहां के सराफा बाजार में चांदी के दामों में करीब ₹10,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सोने की कीमतों में भी ₹1,400 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। शादी - बारात के सीजन शुरू हो गया है ऐसे में अचानक से सोने - चांदी की बढ़ोत्तरी से आम आदमी की जेब ढीली होने वाली है। 

कितनी हुई राजस्थान में सोने चांदी की कीमतें?

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज यानी बुधवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की बढ़ी हुई कीमत ₹2,68,550 प्रति किलो है वहीं, 18 कैरेट चांदी ₹2,67,000 प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं, सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,52,450, 23 कैरेट ₹1,46,350 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। ध्यान रहे ये कीमतें बिना जीएसटी की दी गई है, इन्हें विक्रय करते समय ग्राहक को 3 फीसदी की अतिरिक्त जीएसटी चुकानी होगी।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में कितनी है कीमत?

बात करें राजस्थान के प्रमुख शहरों की तो बुधवार को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर जैसे सर्राफा बाजार गर्म रहा। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,70,000 रही और 24 कैरेट सोना ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,69,000 और सोना की कीमत ₹1,52,800 दर्ज की गई। इसी तरह उदयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,69,800 जबकि शुद्ध सोना ₹1,53,000 में मिल रहा है। कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,70,000 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,800 प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...Guru Rashifal Jupiter Transit 2026 : होली बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति की बदलेगी चाल, 3 राशि के लोग हो सकते हैं धनवान