Gold Silver Rate Rajasthan: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार को चांदी और सोने के दामों में भारी कमी आई, जिससे खरीददारों के लिए सौदा करना आसान हो गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बदलाव से बाजार में फिर से रौनक लौटेगी और ग्राहक खरीदारी के लिए आगे आएंगे। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा के बाजारों में भी इस गिरावट का असर साफ देखा गया। राजस्थान में चांदी के दाम में 20 हजार और सोने के दाम 7 हजार की कमी आई है।

कितनी हुई राजस्थान में सोने चांदी की कीमतें?

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत कम होकर ₹2,39,600 प्रति किलो है वहीं, 18 कैरेट चांदी ₹2,37,200 प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं, सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,400, 23 कैरेट ₹1,45,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,300 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। ध्यान रहे ये कीमतें बिना जीएसटी की दी गई है, इन्हें विक्रय करते समय ग्राहक को 3 फीसदी की अतिरिक्त जीएसटी चुकानी होगी।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में कितनी है कीमत?

बात करें राजस्थान के प्रमुख शहरों की तो शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर जैसे सर्राफा बाजार नरम रहा। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,42,000 रही और 24 कैरेट सोना ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,41,500 और सोना की कीमत ₹1,52,000 दर्ज की गई। इसी तरह उदयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,40,000 जबकि शुद्ध सोना ₹1,52,000 में मिल रहा है। कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,41,000 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...ACB Action: सरपंच को 1 लाख का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई