Gold Silver Rates: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उतार चढ़ाव आया है। जहां सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला वहीं दूसरी ओर चांदी भी अपने शिखर पर है। बढ़ती मांग की वजह से दोनों कमोडिटी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। आईए जानते हैं क्या है दोनों कमोडिटी के ताजा भाव। 

सोने की कीमतों में फिर से उछाल

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी के मुताबिक 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में ₹200 की बढ़ोतरी हुई है‌। इसके बाद अब सोना ₹1,02,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले दिन भी सोने की कीमत में दो हजार रुपए का भारी उछाल आया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आभूषण ग्रेड यानी की 22 कैरेट सोना ₹100 महंगा हो गया है। इसके बाद  इसकी कीमत ₹95800 प्रति 10 ग्राम पर हो गई है।

मामूली गिरावट के बावजूद चांदी अब भी अपने शिखर पर 

जहां सोने की कीमत में उछाल आया वहीं दूसरी ओर चांदी में ₹100 की मामूली गिरावट देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद भी चांदी की कीमत ₹1,09,200 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।  यह भाव इतिहास में चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक लोग मंदिरों में चांदी के बर्तन और मूर्तियों को प्रसाद के रूप में चढ़ा रहे हैं। जिससे इस धातु की मांग में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।  मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भविष्य में कीमतों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

क्या है कीमतों में उछाल के पीछे का कारण 

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कारणों का मिश्रण जिम्मेदार है। जब वित्तीय बाजार अस्थिर होता है तब सोने और चांदी को मूल्य के विश्वसनीय भंडार के रूप में देखा जाता है। इसकी वजह से लोग इन दोनों कमोडिटी में ज्यादा निवेश करते हैं। जिस वजह से उनकी मांग बढ़ती है।

इसे भी पढ़े:- Ac Water Use: AC से निकले पानी को न समझें बेकार, कई तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल