rajasthanone Logo
Beauty Hacks: ठंडे पानी की मदद से स्किन को रिफ्रेश और चमकदार बनाया जा सकता है। इस लेख में इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानेंगे।

Beauty Hacks: आजकल स्किन को बेहतर और हेल्दी बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के स्किन केयरटिप्स वायरल होते रहते हैं। जिसे अपनाने के बाद भी कुछ फर्क नहीं दिखता है। वहीं कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स, स्किन केयर क्रिम,फेस वॉश जैसी चीजों का सहारा लेती हैं। जिसके लिए महिलाओं को काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। वहीं इसका असर बस कुछ ही समय के लिए रहता है। लेकिन हम आज हम आपको एक बेहतरीन नुस्खा बताएंगे जिसको जिसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आईए जानते हैं क्या है यह सरदार नुस्खा। 
फ्रिज के ठंडा पानी के द्वारा आप अपनी स्किन को रिफ्रेश कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को फ्रेशनेस तो देता ही है साथ ही या पूरे दिन आपके चेहरे को एक नेचुरल ब्राइटनेस दिलाता है। सुबह उठने पर कई बार चेहरा सुस्त और आंखें भरी भरी लगती है ऐसे में आप अगर ठंडा पानी से चेहरा धोते हैं तो स्किन तुरंत एक्टिव हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। ऐसे में स्किन एनर्जेटिक दिखने लगती है। 
 ठंडे पानी से मुंह धोना ऑयल स्किन वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है ऑयली त्वचा के कारण स्क्रीन के कोर्स बड़े और खुल जाते हैं ऐसे में अगर आप ठंडा पानी से फेस होते हैं तो कौन सी पड़ जाते हैं और उसके नाम की स्मूथ और साफ दिखने लगती है।

 सूजन से मिलती है राहत
सुबह उठने के बाद आपका चेहरा अगर सुस्त दिखता है तो ऐसे में ठंडा पानी से चेहरा धोना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है यह चेहरे की पफीनेस को कम कर स्किन को सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। 

ब्लड फ्लो को बेहतर करने में करता है मदद
स्किन पर गुलाबी निखार और नैचरली ग्लो लाने के लिए जरूरी है कि चेहरे का ब्लड फ्लो सही रहे। इसके लिए ठंडा पानी से चेहरा धोना काफी लाभकारी होता है। यह फेस के ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें- Skin Care With Beetroot: चेहरे पर गुलाबी निखार लाती है ये लाल रंग की चीज, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

ज्यादा ठंडा पानी इस्तेमाल करने से बचें
वहीं ठंडे पानी से चेहरा धोने का सही तरीका पता होना जरूरी है इसके लिए आप फ्रिज का नार्मल पानी ही लें। बहुत ज्यादा ठंडा पानी नहीं लें। फेस धोते समय हल्के हाथों से मालिश करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन सही रहे। आप ठंडा पानी से चेहरा केवल सुबह ही नहीं बल्कि दिन में किसी भी समय धो सकते हैं। ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपका फेस एकदम रिफ्रेश हो जाता है।

5379487