Bhilwara News: राजस्थान के गंगापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब कथित रूप से सफाई के लिए रखी गई एसिड की बोतल को शराब समझकर पी लिया गया। इस दर्दनाक घटना के कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने के बाद चारलोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि यह मामला अलोली गांव का है। वहीं घटना के बाद सभी पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन लोगों की गंगापुर में ही मौत हो गई थी। वहीं एक शख्स के गंभीर होने पर पीड़ीत को भीलवाड़ा रेफर किया गया,लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक

अस्पताल में भर्ती एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि एक एसिड शरीर में पहुंचने से आंतरिक बुरी तरीके से झुलस गए। जिससे सभी व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है की घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरा मच गई थी। ऐसे में सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Ganeshwar Tirth Dham: नीम का थाना में गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में सूटकेस ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस

एसिड की बोतलें सफाई काम के लिए रखी गई थी

वहीं जांच के दौरान पता चला कि एसिड की बोतलें सफाई काम के लिए रखी गई थी, जिन्हें लोगों ने शराब समझकर पी लिया और अपनी जान गवां बैठे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ऐसे में लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात पदार्थ का सेवन करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें।