Rajasthan Election: राजस्थान में इस समय जिला प्रमुख चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान देखने को मिलगा। इस चुनाव में करीब 37 जिला परिषदों में चुनाव होगा। चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए चुनाव की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो भाजपा को 5 जिला परिषदों में बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस को 23 जिलों में परिषदों का बहुमत मिलने की स्थित में है।
वहीं 9 जिला परिषदों में अन्य के भरोसे जिला प्रमुख का चुनाव होगा। बता दें कि नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को स्पष्ट रूप से बहुमत मिला है। इसके अलावा 8 जिलों के किसी भी दल के प्रत्याशी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।इन जिलों में स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण इन जिलों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका निर्णायक ही रहने वाली है।
इन चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें कि इस बीच चुनावी राजनीतिक सरगर्मियां तो तेज रही लेकिन भाजपा ने देर रात कर अपने किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में चुनाव को लेकर दोनों में प्रमुख दलों की रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं जारी है। जिलों में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।
चुनाव का पूरा कार्यक्रम
जानकारी के लिए बता दें कि जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव की बैठक सुबह 10 बजे से होगी। इस बैठक में चुनाव के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और अगर किसी पद पर एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो मतदान कराया जाएगा।
चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Drug Control Action: जोधपुर में शादियों के सीजन में नशे पर पुलिस का शिकंजा, अफीम-डोडा परोसने वालों की खैर नहीं