SIR Process Found Women After 20 Years: राजस्थान में SIR की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के देखते हुए इस प्रोसेस को किया का रहा है। इसको लेकर विपक्ष की ओर से तमाम विरोध भी किए जा रहे हैं।
इन सभी के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। SIR ने एक महिला को अपने परिवार से 20 साल बाद मिलवा दिया है। सभी को लग रहा था कि महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन SIR के कारण वह अपने परिवार से मिल चुकी है।
सामुदायिक भवन में वर्षों से रह रही थी महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLO और पुलिस की सूझबूझ के कारण महिला को अपना परिवार 20 साल बाद वापस मिला है। आज से 20 साल पहले बादू देवी हरियाणा से श्रीगंगानगर रहने के लिए आ गई थी और यह 5 जीबी गांव के सामुदायिक भवन में रह रही थी।
क्षेत्र के BLO संतोष विश्नोई ने जब महिला से उसका पहचान पत्र मांगना शुरू किया तो महिला लगातार बात टालने की कोशिश करती रही, BLO को तभी शक हो गया कुछ तो गड़बड़ जरूर है।
जानें क्या है पूरा मामला?
BLO ने सख्ती के साथ पुछताछ की तो महिला ने बताया कि उसका नाम कभी हरियाणा की मतदाता सूची में था। BLO ने पूरी डिटेल खंगाली तो महिला का एड्रेस मिल गया। BLO ने फौरन इसकी जानकारी वहां की लोकल पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को उसके परिवार वाले को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण घर छोड़ दिया था।
महिला का चप्पल नहर के किनारे मिला था, इसलिए परिवार वालों ने सोचा को वह मर चुकी है। इसी कारण से उसकी खोजबीन बंद कर दी, लेकिन 20 साल बाद महिला के मिलने के बाद परिवर में खुशी की लहर है।