Things To Buy In Rajasthan: राजस्थान का इतिहास राजपूत शासकों द्वारा गढ़ा गया था। अलग-अलग रंगों की थीम पर बने इस राज्य के शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। जयपुर के महलों से लेकर कोटा की कचौरी तक, यह राज्य कभी भी निराश नहीं करता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर कभी आप राजस्थान जाए तो वहां पर क्या-क्या खरीदारी कर सकते हैं।
ज्वेल और रत्न
राजस्थान में आपको बेहतरीन आभूषण और रत्न देखने को मिलेंगे। यहां पर पन्ना, मानिक, नीलम और एगेट जैसे रत्न पाए जाते हैं। राजस्थान में सोने और चांदी के बने आभूषण खासकर कुंदन और मीनाकारी के काम में जटिल डिजाइन वाले आभूषण काफी मशहूर है।
लघु चित्रकारी
अगर आप कला प्रेमी है तो आपको राजस्थानी लघु चित्रकारी खूब पसंद आएगी। यह चित्रकारी मुगल काल के प्रेम और शाही दृश्यों को दर्शाती हैं। यह कलाकृतियां हाथी दांत, कपास, रेशम या कागज पर चित्रित होती हैं। इसी के साथ यह कलाकृतियां मेवाड़, मारवाड़, बूंदी, जयपुर और बीकानेर जैसे क्षेत्रीय शैलियों में आती है।
हाथ से बने हुए कालीन
अगर आप राजस्थान से घर की साज सज्जा के लिए कुछ लाना चाहते हैं तो बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर के हाथ से बने हुए कालीन लाना बिल्कुल मत भूलिएगा। यह कालीन ऊन, सूती धागों या फिर ऊंट के बालों से बने हुए होते हैं।
कठपुतलियां
राजस्थान के कठपुतलियां और गुड़ियां आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी। लकड़ी, मिट्टी और पत्थर से बनी यें गुड़ियां घर की सजावट के साथ-साथ तोहफों के लिए भी सबसे बढ़िया विकल्प है।
ब्लू पॉटरी
राजस्थान की सबसे मशहूर चीजों में से एक है यहां की नीली मिट्टी से बने हुए बर्तन। इस तरह के बर्तनों को बनाने के लिए कार्टेज का इस्तेमाल किया जाता है और यह अपने नीले डिजाइन और मजबूती की वजह से जाने जाते हैं।
जोधपुरिया जूती
अगर आप जूता का शौक रखते हैं तो आपको जोधपुर की जूती बहुत पसंद आएगी। असली चमड़े से बनी यें जूती कई रंगों और पैटर्न में मिलती है। आप इन्हें कुर्ता पजामा के साथ-साथ बाकी पारंपरिक परिधानों पर पहन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के एक मात्र सिक्कों का म्यूजियम, जहां मौजूद हैं 185 देशों के 10 हजार से अधिक प्राचीन सिक्के

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        








