Deeg News: भजनलाल सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। डीग जिले में कुल 36 नई पंचायत बनाई हैं। सबसे ज्यादा डीग में 9 नई पंचायत बनाई गई हैं। सीकर में 5 नई पंचायत बनी हैं। इनमें इमलारी, बूडली, फूटाकी, झांतली, दौराला शामिल हैं।
पहाड़ी में 7 नई पंचायत बनायी गई
पहाड़ी में 7 नई पंचायत बनायी गई है। इनमें कनचंनेर, खेडलीनानू, बुराना, घघवाडी, जोधपुर, भोजपुर, बरखेडा को पंचायत बनाया गया है। नगर तहसील में 6 नई पंचायत गठित की गई हैं। इनमें पथरोडा, भावली, बरखेडा फौजदार, पाटका, आरसी, उडकी मोहम्मद को पंचायत का दर्जा दिया गया है। कुम्हेर तहसील में 3 नई पंचायत सूरौता, सितारा, बांसरौली हींगौली का गठन कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Bharatpur News: भरतपुर जिले में बनी 41 नई ग्राम पंचायत, जानिए सबके नाम
कामां तहसील में 6 नई पंचायत बनी
कामां तहसील में 6 नई पंचायत बनी हैं। इनमें इंद्रौली, बिरार, मुल्लाका, नदौला, कलावटा, बादीपुर गांव को पंचायत बना दिया गया है। डीग में 9 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इनमें नगलाखोह, अढावली, जटेरी, भयाडी करमूका, सेऊ, नरेना चौथ, सहारई, गिरसै, घरवारी माढेरा को पंचायत बनाया गया है। अब जल्द ही पूरे प्रदेश में सरपंचों के चुनाव होंगे।







