Body Taken Off Funeral Pyre: अलवर के देसूला में बीते दिन यानी सोमवार को एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या हुई है। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जहां पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

जहरीले पदार्थ का सेवन किया

संजय नाम के शख्स जिसकी उम्र 26 साल थी। शाम को 6 बजे उसने नशे में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया था। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और उसे निजी अस्पताल ले जाया गया ।जहां इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई।

लोगों ने पोस्टमार्टम की मांग की

मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को घाट ले जा रहे थे। वहीं अंतिम संस्कार की तैयारी के वक्त कुछ लोगों ने विरोध किया और आरोप लगाया कि संजय की मौत कोई आम तरीके से नहीं हुई है बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है। धीरे-धीरे बात बहुत ज्यादा बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसके सूचना उद्योग नगर थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कुछ लोगों ने युवक की पोस्टमार्टम करने की मांग की और इस पर अड़ गए। ऐसे में पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए शव को अर्थी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजना पड़ा।

शराब पीने का आदि था
मिली जानकारी के मुताबिक युवक की 10 महीने पहले शादी हुई थी। वे अपने घर का इकलौता बेटा था। वहीं मृतक के पिता जनेत जाटव का कहना है कि संजय शराब का आदि था। वहीं उन्होंने बताया कि वह रविवार को वे जनाना हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को खाना देने गए थे। जब वह वापस घर लौटे और खेत गए और देखा कि संजय वहां उल्टियां कर रहा था। जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए और वहां उसकी मृत्यु घोषित कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।