Bhilwara Car Fire: भीलवाड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे 758 पर कारोई थाना इलाके में विनायक विद्यापीठ के पास रविवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार भीलवाड़ा की ओर से आ रही थी। वहीं इंजन से पहले धुआं निकला और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने तुरंत कार का फाटक खोलकर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वहीं करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला कारोई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 758 का है। भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार जैसे ही विनायक विद्यापीठ के पास पहुंची, उसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। वहीं इंजन में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत कार का फाटक खोला और गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में कार ने पूरी तरह आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
आपको बता दें कि कार में लगी आग की लपटें और धुआं काफी दूर से नजर आने लगा। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। आग लगने के वजह हाईवे पर कुछ समय के लिए गाड़ियों का जाम भी लग गया
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार आग बुझाने का काम किया। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दौरान गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते कार से बाहर निकल गया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया।