Electric Pole Current News: करंट की चपेट में आने से तीन गोवंश झुलस गई। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद बिजली पोल में करंट फेल गया था। मामला भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी का है। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोवंश को वहां से सुरक्षित हटाया। ऐसे में स्थानीय लोगों और पार्षद ने टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं पार्षद ने भी अधिकारियों पर व्हाट्सएप चलाने में बिजी रहने और सूचना देने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया।

करंट आने से तीन गोवंश झुलसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला शहर के सुभाष नगर थाने की संजय कॉलोनी का है। जहां एक बिजली के पोल में करंट आने से तीन गोवंश झुलस गई। जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को लगा तो बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। ऐसे में लोगों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत सिक्योर कंपनी को दी गई थी, लेकिन कंपनी की टीम करीब सवा से डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय मोबाइल पर व्हाट्सएप चलाने में बिजी रहे और गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते नजर आए। वहीं लोगों का कहना है कि शहर में सिक्योर कंपनी के आने के बाद से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। संजय कॉलोनी में यह इस तरह की चौथी घटना है।

यह भी पढ़ें- Two Wheeler Safety Rules: राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान, डबल सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य पर जोर

ऐसे में क्षेत्रवासियों ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया और भविष्य में ऐसी घटना होती है, तो सभी निवासी सिक्योर कंपनी का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।