Road Accident: भीलवाड़ा जिले के मंडल थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के चलते एक ट्रेवल बस सड़क किनारे पलट गई। वहीं गुजरात के बारडोली से आसींद जा रही बस किशनपुर चौराहे के पास पुष्पा ब्रिक्स के पास अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में लगभग 30 लोग सवार थे। विजिबिलिटी की वजह से यह हादसा हुआ है। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। आपको बता दें कि यह हादसा मंडल थाना क्षेत्र के किशनपुरा के पास हुआ है। जहां सुबह काफी घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी भी काफी कम थी।  ऐसे में ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सड़क के किनारे नीचे उतरकर पलट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया

हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में प्रेमी देवी नाम की महिला की जो कि संचेती की रहने वाली है। वहीं गंभीर रूप से घायल हो गई है और वहीं बाकी यात्रियों को हलकी-फुलकी चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद सड़क पर लगा काफी लंबा जाम

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की कोशिश जारी रखी क्योंकि हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। वहीं कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटाने के लिए कोशिश की जा रही है।